Logo

Surya Gochar July 2026: 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 08 Jul 2026 12:51 PM IST
Surya Gochar July 2026: 16 जुलाई को सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

Special Things

Surya in Kark 2026: 16 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कर्क राशि चंद्रमा की राशि है और अब ऐसे में देखना होगा कि सूर्य देव जब कर्क राशि में प्रवेश करेंगे तो सभी 12 राशियों के जीवन में कैसा असर पड़ेगा। 
Surya in Kark 2026: सूर्य देव अभी वर्तमान में मिथुन राशि में विराजमान हैं और 16 जुलाई को चंद्रमा की राशि यानी कि कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। तो आइए ऐसे में जानते हैं कि सूर्य का कर्क राशि में जाना सभी 12 राशियों के जीवन में क्या परिवर्तन लेकर आ रहा है। 

सूर्य का कर्क राशि में गोचर 2026 (Sun transit in Cancer impact on 12 Zodiac sign)

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आपके चौथे भाव में होने जा रहा है, यह समय आपके लिए मिला जुला रहेगा। यह समय दिखा रहा है कि आपके भीतर भावनाएं ज्यादा रहेंगी और काम में विस्तार की स्थिति देखी जा सकती है। अगर आप कहीं यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए योग बने हुए हैं। आर्थित स्थिति देखें तो सामान्य रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से देखा जाए तो आपके घर परिवार की स्थिति अच्छी है। 

वृष राशि

सूर्य का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए तीसरे भाव में होने जा रहा है। अब आपकी मेहनत अधिक रहने वाली है। गोचर दिखा रहा है कि इस दौरान आपके नए दोस्त बनेंगे और काम में तेजी आएगी। घरेलू पक्ष के लिए समय बेहतर दिख रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ सामाजिक क्षेत्र में आपका मान- सम्मान बढ़ सकता है। 

मिथुन राशि

सूर्य का गोचर आपकी वाणी भाव में हो रहा है यानी कि दूसरे भाव में सूर्य देव प्रवेश करेंगे। यह समय आपके लिए भागदौड़ वाला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आप मेहनत के साथ अधिक रचनात्मक हो सकते हैं। जो लोग नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए स्थिति शुभ दिख रही है। इस समय आपके लिए यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके आर्थिक पक्ष के लिए बेहतर रहेगी। पारिवारिक मामलों में स्थिति बेहतर है। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आपके लग्न भाव में ही हो रहा है। इस समय अब आपके कार्य में बढ़ोतरी हो सकती है। घर और बाहर दोनों स्थानों पर आपकी भूमिका खास रहने वाली है। जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा रहना वाला है। वहीं जो लोग कारोबार शुरु करने के लिए सोच रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर 12वें भाव में हो रहा है। यह समय आपके लिए मिला जुला ही रहेगा। गोचर की शुरुआत में भागदौड़ और खर्च अधिक रहने वाले हैं। हालांकि इस दौरान आपके लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। सूर्य का गोचर दिखा रहा है कि आप इस दौरान भावनात्मक अधिक रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो आपका शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा, इसलिए आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य को गोचर 11वें भाव में होने जा रहा है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है और आपको बड़ो की ओर से काम मिल सकता है। इस समय आपके नए दोस्त भी बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात की जाए तो आपके लिए स्थिति सामान्य बनी हुई है।

तुला राशि

तुला राशि के लिए सूर्य का गोचर10वें भाव में होने जा रहा है। यह समय आपके लिए मिले जुले ही असर लेकर आएगा। इस समय आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं आपके लिए भी शत्रु पक्ष की स्थिति प्रबल बनी हुई है। गोचर के बाद सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए काम की स्थिति आपको थका सकती है।

वृश्चिक राशि 

सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उनके भाग्य भाव यानी कि 9वें भाव में होने जा रहा है। यह गोचर दिखा रहा है कि आपके लिए लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं और हो सकता है कि ये यात्राएं धार्मिक हो, या फिर आपका मन धार्मिक कार्यों में लग सकता है। घर में यदि आप बड़ों से बात करते हैं तो उनका मार्गदर्शन आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगा। आपको सलाह दी जाती है कि छोटे बच्चों की ओर ध्यान बनाकर रखें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने के आसार हैं


धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए 8वें भाव में सूर्य प्रवेश कर रहे हैं। इस समय आपके भीतर क्रोध अधिक रहने वाला है। इसके साथ ही आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। आप नए लोगों के जुड़ सकते हैं और कार्य में विस्तार होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि इस समय आपको मेहनत बरकरार रखनी होगी। यह गोचर दिखा रहा है कि आपके खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन लाभ भी मिल सकता है। 

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके 7वें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। यह समय आपके लिए मिले जुले असर लेकर आएगा। इस समय आपके लिए काम अधिक रह सकता है और नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा। यह गोचर दिखा रहा है कि आपके लिए यात्राएं थोड़ी सी थकाने वाली हो सकती हैं। जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं उन्हें थोड़ा सावधान रहना होगा। यह समय दोस्तों के साथ कुछ मौज मस्ती को भी दिखा रहा है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर छठे भाव में हो रहा है और गोचर के बाद आपकी मेहनत बढ़ने वाली है। इस समय आपके ऊपर घर की जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। आर्थिक स्थिति देखें तो खर्च भी आपके लिए बने रहेंगे और आय भी आती रहेगी। सेहत की दृष्टि से आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

मीन राशि 

सूर्य देव आपके पंचम भाव में प्रवेश कर रहे हैं, यह समय आपके लिए मुश्किलों से भरा रहेगा। इस समय आप थोड़े भावनात्मक रहेंगे, जिसके चलते दूसरों की बातें आपके ऊपर हावी हो सकती है।  सेहत का अभी आपको ध्यान रखना होगा और खर्च पर भी नियंत्रण रखें। धार्मिक रूप से आपके लिए समय अनुकूल दिख रहा है। घर परिवार में व्यस्तता बनी रहेगी और मेहमान आ सकते हैं।

Related Puja

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान -  द्वादशी श्राद्ध
A sacred occasion for the peace and contentment of ancestors.

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान - द्वादशी श्राद्ध

Wed 07 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
489 devotees have booked this puja
Book Puja
सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान -  द्वादशी श्राद्ध
A sacred occasion for the peace and contentment of ancestors.

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान - द्वादशी श्राद्ध

Wed 07 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
489 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

एस्ट्रो नमन

एस्ट्रो नमन

₹22/min₹5/min
एस्ट्रो कमल जी

एस्ट्रो कमल जी

₹20/min₹16/min
नीरज कुमार मिश्रा

नीरज कुमार मिश्रा

₹20/min₹15/min
मंगल कृष्णा

मंगल कृष्णा

₹25/min₹5/min
वैदिक अखिलेश कुमार

वैदिक अखिलेश कुमार

₹45/min₹5/min
View all
सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान -  द्वादशी श्राद्ध
A sacred occasion for the peace and contentment of ancestors.

सन्यासियों का श्राद्ध विशेष अनुष्ठान - द्वादशी श्राद्ध

Wed 07 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
489 devotees have booked this puja
Book Puja
अकाल मृत्यु प्राप्त पितरों हेतु श्राद्ध अनुष्ठान - चतुर्दशी विशेष
Prayers for Ancestors, Blessings for Generations

अकाल मृत्यु प्राप्त पितरों हेतु श्राद्ध अनुष्ठान - चतुर्दशी विशेष

Fri 09 October 2026
Ganga Ghat, Har ki Pauri, Haridwar
306 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ शांति एवं तर्पण महाअनुष्ठान- सर्वपितृ अमावस्या विशेष
Fulfilling One’s Sacred Duty Toward Ancestors with Reverence

पितृ शांति एवं तर्पण महाअनुष्ठान- सर्वपितृ अमावस्या विशेष

Sat 10 October 2026
Ganga Ghat Har ki Pauri, Haridwar
434 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure