
हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और वास्तुकार माना गया है। हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा पूजा का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर यानी गुरुवार को मनाई जाएगी। विश्वकर्मा पूजा के दिन कारखानों, दुकानों, वाहनों और मशीनों की सफाई करके उनकी पूजा की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन (Vishwakarma Puja 2026 Date) मशीनों से काम लेना पूरी तरह वर्जित क्यों होता है? अगर नहीं तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।
भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कारोबार में उन्नति होती है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र पर दुर्घटनाओं का डर कम होता है। वहीं, इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से शिल्पकला, तकनीकी ज्ञान और निर्माण कामों में सफलता प्राप्त होती है।
Connect with India's best astrologers




