
Weekly Love Horoscope 2 to 8 November 2026: नया हफ्ता अपने साथ नए अवसर, उम्मीदें और ग्रहों की नई चाल लेकर आ रहा है। इस हफ्ते कुछ राशियां पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकती हैं, जबकि कुछ राशियों को संभलकर चलने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए यह हफ्ता कैसे रहने वाला है?
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम के मामले में शुरुआत में थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मन बेचैन हो सकता है। ऐसे में अपने दिल की बात खुलकर कहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के दूसरे हिस्से में परिस्थितियां बेहतर होंगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपसी समझ बढ़ने से रिश्ते में नई ऊर्जा आएगी।
वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन में इस सप्ताह अच्छे और चुनौतीपूर्ण, दोनों तरह के अनुभव हो सकते हैं। शुरुआत में साथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और रोमांटिक पल बिताने के अवसर मिलेंगे। हालांकि, मन में किसी बात को लेकर संदेह बना रह सकता है। बेहतर होगा कि किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आने के बजाय पार्टनर से सीधे चर्चा करें। आपसी बातचीत से कई गलतफहमियां दूर हो सकती हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम और खुशियों से भरा रह सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे। साथ में कहीं घूमने जाने या खास समय बिताने की योजना बन सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में रिश्ते से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पार्टनर का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा और आप भविष्य को लेकर सकारात्मक महसूस करेंगे।
कर्क राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में प्रेम संबंधों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। आपकी कोई छोटी-सी लापरवाही या जल्दबाजी साथी को नाराज कर सकती है। इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले स्थिति को अच्छी तरह समझें। सप्ताह आगे बढ़ने के साथ आपसी संबंधों में सुधार होने की संभावना है। अंतिम दिनों में साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और रिश्ते में पहले से अधिक सहजता महसूस होगी।
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम जीवन में उत्साह लेकर आ सकता है। पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे और आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। कुछ लोगों के जीवन में प्रेम से जुड़ी नई शुरुआत हो सकती है। अपनी इच्छाओं और भावनाओं को साथी के सामने स्पष्ट रूप से रखें। आपसी सम्मान और सहयोग से रिश्ता मजबूत होगा। सप्ताह के दौरान साथ मिलकर आने वाले दिन की योजनाएं बनाने का अवसर भी मिल सकता है।
कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत प्रेम संबंधों में सुखद अनुभव लेकर आ सकती है। पार्टनर के साथ बिताए पुराने पलों को याद करके मन प्रसन्न होगा। रिश्ते में विश्वास और अपनापन बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। हालांकि, सप्ताह के आखिरी दिनों में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों का दबाव भी आपके मूड को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में परेशानियां साथी पर निकालने के बजाय शांति से बातचीत करें।
तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का शुरुआती समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी विषय पर असहमति होने से मनमुटाव बढ़ सकता है। आपको लग सकता है कि रिश्ते में आपकी स्वतंत्रता कम हो रही है या साथी आपसे अधिक समय चाहता है। ऐसे में एक-दूसरे की जरूरतों को समझना जरूरी होगा। सप्ताह के दौरान अपने साथी के साथ बातचीत बना के रखें तब स्थिति में सुधार आ सकता है और साथ में अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन में सप्ताह की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक हो सकती है। किसी बात को लेकर मन में सवाल उठ सकते हैं या साथी से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। हालांकि, समय के साथ परिस्थितियां संभलने लगेंगी। सप्ताह के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ घर की सजावट या खरीदारी से जुड़ी योजना बन सकती है। साथ मिलकर समय बिताने से आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्ते में मधुरता लौटेगी।
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग भी आपके रिश्ते के लिए मददगार साबित हो सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में किसी महिला की सलाह या मदद से पारिवारिक माहौल बेहतर हो सकता है। आपसी बातचीत और भरोसे से प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम और पारिवारिक सुख के लिहाज से अनुकूल रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में साथी के साथ बिताए पुराने पल याद आ सकते हैं, जिससे रिश्ते में गर्मजोशी बढ़ेगी। आगे चलकर आप दोनों भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। पार्टनर का सहयोग मिलने से आप भावनात्मक रूप से सुरक्षित और प्रसन्न महसूस करेंगे।
कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में इस सप्ताह खुशियों के अवसर मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते में नया उत्साह देखने को मिलेगा। लेकिन, सप्ताह आगे बढ़ने के साथ कुछ परिस्थितियां आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रह सकतीं। ऐसे समय में जल्दबाजी या जिद से बचना जरूरी होगा। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले पर पहुंचने से पहले साथी की बात सुनें। धैर्य और समझदारी से रिश्ते में संतुलन बना रहेगा।
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ाने वाला हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपके प्रयास पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। आप दोनों के बीच विश्वास और अपनापन बढ़ सकता है। फिर भी सप्ताह के आखिरी दिनों में भविष्य को लेकर कुछ असमंजस महसूस हो सकता है। किसी नई शुरुआत में जल्दबाजी करने के बजाय अपनी परिस्थितियों को समझें और जरूरी मामलों पर ध्यान दें। शांत मन से बातचीत करने पर बेहतर रास्ता निकल सकता है।
Connect with India's best astrologers




