Logo

Weekly Love Horoscope 8 to 14 June 2026: कर्क, तुला समेत इन्हें मिलेगा बेशुमार प्यार, पढ़ें अपना प्रेम राशिफल

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 07 Jun 2026 10:41 AM IST
Weekly Love Horoscope 8 to 14 June 2026: कर्क, तुला समेत इन्हें मिलेगा बेशुमार प्यार, पढ़ें अपना प्रेम राशिफल

Special Things

Weekly Love Horoscope 8 to 14 June 2026: तुला, कर्क समेत कुछ जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम से भरा रहेगा। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Saptahik Prem Rashifal) क्या लेकर आ रहा है। 

Weekly Love Horoscope 8 to 14 June 2026: कर्क, तुला समेत कुछ जातकों के लिए यह सप्ताह प्रेम से भरा रहेगा, तो वहीं कुछ राशियों को अभी अपने प्रेम को बरकरार रखने के लिए थोड़ी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Saptahik Prem Rashifal) क्या लेकर आ रहा है। 


मेष साप्ताहिक लव राशिफल- Aries Weekly Love Horoscope 

यह सप्ताह आपके लिए उत्साह और बेचैनी दोनों का मिश्रण रहेगा। आप अपने पार्टनर के प्रति काफी आकर्षण महसूस करेंगे। सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए काफी अनुकूल होगा। इस सप्ताह प्रेम में जो भी गलतफहमियां चल रही हैं वे दूर होंगी। भविष्य के लिए गंभीर बातचीत पार्टनर के साथ संभव है। मंगल की ऊर्जा हावी रहेगी, इसलिए प्रेम में जल्दबाजी करने से बचें।


वृष साप्ताहिक लव राशिफल- Taurus Weekly Love Horoscope

इस सप्ताह शुक्र आपकी राशि पर विशेष कृपा बरसाएंगे। पार्टनर के साथ भरोसा, विश्वास और भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। पर ध्यान रखें, अत्यधिक अधिकार जताने से रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। प्रेम में धैर्य रखना आपके लिए बेहतर होगा। अपने प्रेम संबंध के बारे में परिवार से बात करने का यह काफी अच्छा अवसर है।

मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल- Gemini Weekly Love Horoscope

इस सप्ताह बुध की मजबूत स्थिति आपके प्रेम जीवन में बातचीत को सबसे महत्वपूर्ण बनाएगी। अगर रिश्तों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरी आई है, तो इस सप्ताह बातचीत से समाधान निकल सकता है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, लेकिन अभी तक व्यक्त नहीं कर पाए हैं, तो इस सप्ताह अपनी बात कहने का अच्छा समय है।

कर्क साप्ताहिक लव राशिफल- Cancer Weekly Love Horoscope

इस सप्ताह प्रेम के प्रति आपकी भावनाएं तीव्र गति से बढ़ सकती हैं। आपकी राशि में चंद्रमा की स्थिति आपको संवेदनशीलता और भावनात्मक गहराई प्रदान करेगी। आप पार्टनर से काफी जुड़ाव महसूस करेंगे। इस सप्ताह प्रेम संबंधों में परिवार की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहेगी। कुछ लोगों के लिए सप्ताह के मध्य में पुरानी यादें भावुकता ला सकती हैं। 


सिंह साप्ताहिक लव राशिफल- Leo Weekly Love Horoscope 

इस सप्ताह आपका प्रेम जीवन आपके आत्मविश्वास पर निर्भर करेगा। अपने व्यक्तित्व से आप लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। रोमांटिक यात्रा या विशेष मुलाकात का योग बन सकता है। यदि आप सिंगल हैं, तो नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं। फिर भी ध्यान रखें, अपनी बात मनवाने की जिद आपके रिश्तों में कड़वाहट ला सकती है।

कन्या साप्ताहिक लव राशिफल- Virgo Weekly Love Horoscope

यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन में स्पष्टता और गंभीरता लेकर आएगा। रिश्तों को सिर्फ भावना से नहीं, बल्कि व्यवहारिक दृष्टिकोण से भी देखने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह दिमाग की जगह दिल से निर्णय लेने का समय है। यह आपके लिए शुभ योग लेकर आएगा। कुछ लोगों के लिए विवाह संबंधी विषयों में काफी प्रगति होगी। 

तुला साप्ताहिक लव राशिफल- Libra Weekly Love Horoscope

आपकी राशि पर शुक्र का विशेष प्रभाव होगा, जिससे प्रेम जीवन में आकर्षण, रोमांस और भावनाएं काफी अच्छी स्थिति में रहेंगी। साथी के साथ बिताया गया समय यादगार होगा। समझ और सहयोग बढ़ेगा। इस सप्ताह आपके पार्टनर में संतुलन और सौंदर्य का आकर्षण भी दिखाई देगा। निर्णय लेने में अत्यधिक समय न लगाएं। प्रेम का एक खूबसूरत अध्याय लिखने का समय निकट है।

वृश्चिक साप्ताहिक लव राशिफल- Scorpio Weekly Love Horoscope

इस सप्ताह किसी विशेष व्यक्ति के प्रति आकर्षण अचानक बढ़ सकता है। आपकी भावनाएं प्रेम जीवन को नई दिशा दे सकती हैं। यदि साथी से दूरी महसूस हो रही थी, तो अब संबंधों में सुधार शुरू होगा। ध्यान रखें, बिना कारण संदेह संबंधों को कमजोर कर सकता है। सप्ताह के मध्य में दिल की छिपी बातें सामने आ सकती हैं। 

धनु साप्ताहिक लव राशिफल- Sagittarius Weekly Love Horoscope

इस सप्ताह यात्रा या किसी सामाजिक कार्यक्रम के दौरान किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। अपने पार्टनर के साथ नए अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। परंतु ध्यान रखें प्रेम और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच संतुलन बनाना काफी आवश्यक होगा। यह सप्ताह प्रेम के लिए नई संभावनाओं के अवसर बनाने या पुराने प्रेम संबंधों को मजबूत करने का समय है।

मकर साप्ताहिक लव राशिफल- Capricorn Weekly Love Horoscope

इस सप्ताह गंभीरता और जिम्मेदारी आपके प्रेम जीवन पर प्रभाव डालेगी। आपके पार्टनर आपके व्यवहार से प्रभावित हो सकते हैं। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा, लेकिन अत्यधिक व्यस्तता प्रेम जीवन को प्रभावित कर सकती है। अपने पार्टनर के लिए समय निकालने का प्रयास करें। आपके छोटे-छोटे प्रयास बड़े परिणाम दे सकते हैं। 

कुंभ साप्ताहिक लव राशिफल- Aquarius Weekly Love Horoscope

इस सप्ताह पार्टनर के साथ बातचीत और सामंजस्य स्थापित करना काफी महत्वपूर्ण रहेगा। संवाद बेहतर होने से रिश्तों में चल रही दूरी कम होगी। अपने दिल की बात छुपाने के बजाय बोल देना बेहतर होगा। प्रेम जीवन में सप्ताह के अंत में नयापन और नया उत्साह देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया या मित्रों के माध्यम से प्रेम का अवसर बन सकता है।

मीन साप्ताहिक लव राशिफल- Pisces Weekly Love Horoscope

यह सप्ताह आपकी संवेदनशीलता और मन की कोमलता से आपके पार्टनर को आकर्षित करेगा। रिश्ते मजबूत होंगे और साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पर ध्यान रखें, वास्तविकता और भावनाओं के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। पुराने प्रेम संबंध फिर से शुरू हो सकते हैं। प्रेम में विश्वास और समर्पण इस सप्ताह विशेष महत्व रखेगा।

Related Puja

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
137 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
137 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

टैरो प्रीति

टैरो प्रीति

20/min₹5/min
एस्ट्रो डॉ. सुशील

एस्ट्रो डॉ. सुशील

40/min₹5/min
एस्ट्रो वैभव कुमार

एस्ट्रो वैभव कुमार

26/min₹5/min
रतन जी

रतन जी

30/min₹5/min
एस्ट्रो अनिल सचदेव

एस्ट्रो अनिल सचदेव

45/min28/min
View all
पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण
Pitru Shanti • Pitru Tripti • Family Prosperity • Ancestral Blessings

पितृ पक्ष पूजा - 16 तिथि पितृ शांति महापूजा, तिल तर्पण और पिंड अर्पण

Sat 26 September 2026
Gaya Tirth Kshetra, Bihar
137 devotees have booked this puja
Book Puja
पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान
Pitru Tripti & Family Prosperity Special Ritual

पूर्णिमा श्राद्ध पर पितृ शांति एवं तर्पण अनुष्ठान

Sat 26 September 2026
Har ki Pauri, Haridwar
341 devotees have booked this puja
Book Puja
पितृ शांति एवं तर्पण महाअनुष्ठान- सर्वपितृ अमावस्या विशेष
Fulfilling One’s Sacred Duty Toward Ancestors with Reverence

पितृ शांति एवं तर्पण महाअनुष्ठान- सर्वपितृ अमावस्या विशेष

Sat 10 October 2026
Ganga Ghat Har ki Pauri, Haridwar
116 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure