Logo

May Rashifal 2026: मई का महीना इन राशियों के लिए होगा शुभ, पढ़ें मासिक राशिफल

Kumari Nisha ThapaKumari Nisha ThapaUpdated 28 Apr 2026 04:01 PM IST
May Rashifal 2026: मई का महीना इन राशियों के लिए होगा शुभ, पढ़ें मासिक राशिफल

Special Things

May Masik Rashifal 2026: मई का महीना कुछ राशियों के लिए अच्छे अवसरों को दिखा रहा है, तो वहीं कुछ राशियों के लिए यह महीना संघर्ष से भरा रहेगा। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए मई का महीना क्या लेकर आ रहा है।

May Masik Rashifal 2026: मई महीने की शुरुआत कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाली है, तो वहीं कुछ राशियों के लिए यह महीना नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। तो आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए मई का महीना सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। 

मई मासिक राशिफल (May Horoscope 2026)

मेष मई राशिफल 

इस माह की शुरुआत थोड़ी भागदौड़ भरी हो सकती है। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। इस माह आप अपने जीवन के लिए कई सारे बदलाव देख पाएंगे। आर्थिक पक्ष की बात हो या फिर नए काम की शुरुआत की बात हो। इस समय नई ऊर्जा और कुछ नया करने का जोश देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर, ये महीना मेहनत के साथ अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा।

वृषभ मई राशिफल 

इस माह वृषभ राशि के जातक अपनी विचारधारा से दूसरों पर असर डाल सकते हैं। ये समय आप को उच्च अधिकारियों से मेलजोल को देगा, साथ ही नौकरी में पद प्राप्ति की स्थिति भी मिल सकती है। महीने की शुरुआत कुछ आरामदायक रह सकती है और आप अपने काम को सही तरीके से आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान मन में स्थिरता रहेगी और आप जल्दबाजी से बचेंगे जो आपके लिए अच्छा साबित होगा। 

मिथुन मई राशिफल 

शुरुआत में आप काफी एक्टिव रहेंगे और एक साथ कई कामों को संभालने की कोशिश करेंगे। आपका दिमाग तेजी से काम करेगा पर बुध के अस्त होने का असर आपके काम में भी देखने को मिलेगा।  इस कारण से एक समस्या यह हो सकती है कि आप एक काम पर ज्यादा देर टिक नहीं पाएंगे। ऐसे में फोकस बनाए रखना बहुत जरूरी होगा।

कर्क मई राशिफल 

महीने की शुरुआत में आप थोड़ा मिलेजुले असर को देख सकते हैं। मंगल के प्रभाव से इस महीने आपको कुछ चीजें आपके पक्ष में आती हुई नजर आएंगी।  इस समय धन के लाभ की स्थिति बनेगी और साथ ही आप अपनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। इस समय बातों का असर आपके मन पर गहरा पड़ सकता है, ऐसे में खुद को शांत रखने और हर बात को दिल से न लगाने की कोशिश करें। चंद्रमा का प्रभाव आपके मन को चंचल बना सकता है जिससे फैसले लेने में उलझन की स्थिति बन सकती है।

सिंह मई राशिफल 

महीने की शुरुआत में आपका खुद पर विश्वास काफी मजबूत रहने वाला है। अपने कामों को लेकर स्पष्ट रहेंगे और नेतृत्व की क्षमताओं को दिखाने का मौका मिलेगा। कुछ मामलों में अहंकार या जिद्द जैसी बातें आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती हैं। महीने के मध्य में कुछ कामों में अटकाव सामने आ सकते हैं। अपने अधिकारियों को तो आप संभाल सकते हैं, लेकिन कर्मचारियों के साथ तालमेल शायद मुश्किल लगे। किसी भी स्थिति में गुस्से या आवेश में आकर फैसले लेने से बचना ही जरूरी है। महीने के अंत तक हालात आपके पक्ष में आने लग सकते हैं। आप अपने प्रयासों को आगे तक ले जाने के लिए मेहनत बनाकर रखेंगे। 

कन्या मई राशिफल

कन्या राशि के जातकों को इस माह के दौरान अपने राशि स्वामी की स्थिति से संभल कर रहना होगा। इस महीने ग्रहों की चाल से आपको फैसले में कुछ बदलाव करने का मन भी करेगा। बुध आपकी राशि के स्वामी हैं और उनकी स्थिति इस महीने कह रही है कि जो भी कार्य करें उसे विचार विमर्श के साथ ही करें। 

तुला मई राशिफल 

शुक्र के साथ गुरु का युति योग आपके भीतर कुछ नया करने के लिए आपको प्रेरित करेगा। आप लोगों को अपनी ओर खींचने में सफल रहेंगे। सूर्य का गोचर आपको नई दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करने में सहयोग करेगा। आपके काम और पहचान से जुड़े मामलों में बदलाव का समय होगा।

वृश्चिक मई राशिफल 

मई का महीना आपके लिए अंदरूनी बदलाव और बाहरी परिस्थितियों के बीच संतुलन बनाने को कह रहा है। कई बार आपको लगेगा कि चीजें आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं चल रहीं, लेकिन यही समय आपको मजबूत भी बनाएगा। महीने की शुरुआत में कुछ अधूरे काम सामने आ सकते हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी होगा। पुराने अनुभव इस समय आपके काम आएंगे। बीच के समय में कोई नया अवसर मिल सकता है, लेकिन उसे अपनाने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा।

धनु मई राशिफल 

मई का महीना आपके लिए सिर्फ घटनाओं का नहीं, बल्कि आप की सफलता का भी समय होगा। कई बार आपको लगेगा कि आप जो कर रहे हैं, वह सही है या नहीं, यहीं से बदलाव की शुरुआत होगी। महीने की शुरुआत में कुछ पुराने अधूरे काम या रिश्ते फिर से ध्यान खींच सकते हैं। आप उन्हें नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे। बीच के समय में अचानक कोई ऐसा अवसर सामने आ सकता है, जो आपको आपकी वर्तमान स्थिति से बाहर निकलने का विकल्प देगा। महीने के अंतिम दिनों में आप अपने फैसलों को लेकर ज्यादा स्पष्ट हो जाएंगे। जो लोग लंबे समय से उलझन में थे, उन्हें दिशा मिलने लगेगी।

मकर मई राशिफल 

मई का महीना आपके लिए एक तरह से खुद को बनाने और परिस्थितियों के मध्य खुद को संभालने की बात कहता है। जो चीजें या बातें आपने पिछले महीनों में शुरू की थीं अब उन्हें मजबूत करने का समय है। महीने की शुरुआत में आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि काम ज्यादा है और समय कम, पर आप अपनी हिम्मत और कुशलता से कई बातों को संभाल सकते हैं।  महीने के मध्य में कुछ ऐसे मौके आएंगे जहां कई मामलों में कुछ लोगों का सहयोग अनुकूल फैसलों को लेने के लिए सहयोगी होगा। दूसरों की सलाह मिलेगी पर आखिर में आप को चीजों को समझने का भी मौका मिलेगा। 

कुंभ मई राशिफल 

कुंभ राशि के लिए मई का समय योजनाओं के अलावा आप के काम करने की स्थिति पर भी असर डालने वाला है। इस माह मंगल का असर आप को तेजी दे सकता है लेकिन बोलचाल में थोड़ा नम्र रहने की कोशिश करें। कुछ बातों के कारण आप गुस्से से भी भर सकते हैं। नए रास्ते खुलेंगे, घर हो या बाहर कुछ टकराव हो सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर अप्रत्याशित खर्च या आय की संभावना है। 

मीन मई राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए नई चीजें सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अच्छा मौका भी मिलेगा। अगर आप अपने मन को शांत रखकर काम करेंगे तो अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस समय आपको अपने फैसलों में संतुलन रखना होगा। कुछ काम आपकी उम्मीद से जल्दी पूरे हो सकते हैं, जबकि कुछ में थोड़ा समय लगेगा। इस महीने आपको धैर्य और समझदारी दोनों की जरूरत पड़ेगी। 

Related Puja

गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान
To enhance knowledge, leadership, and decision-making abilities

गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान

Wed 29 July 2026
Guru Brihaspati Dev Temple, Kashi
213 devotees have booked this puja
Book Puja
गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान
To enhance knowledge, leadership, and decision-making abilities

गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान

Wed 29 July 2026
Guru Brihaspati Dev Temple, Kashi
213 devotees have booked this puja
Book Puja

Talk to Astrologer

View all

Connect with India's best astrologers

संस्कार जी

संस्कार जी

28/min₹5/min
एस्ट्रो रामसहाय

एस्ट्रो रामसहाय

35/min₹5/min
बालकेश

बालकेश

28/min₹5/min
सौरभ कृष्णा शास्त्री

सौरभ कृष्णा शास्त्री

22/min₹5/min
टैरो अलका

टैरो अलका

28/min₹5/min
View all
गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान
To enhance knowledge, leadership, and decision-making abilities

गुरु पूर्णिमा स्पेशल पूजा- ज्ञान एवं भाग्योदय महाअनुष्ठान

Wed 29 July 2026
Guru Brihaspati Dev Temple, Kashi
213 devotees have booked this puja
Book Puja
आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप
To receive Lord Shiva's blessings for a healthy, prosperous, and spiritually enriched life.

आरोग्य एवं दीर्घायु के लिए 11,000 महामृत्युंजय मंत्र जाप

Mon 03 August 2026
Mrityunjay Mahadev Temple, Kashi
Prasad Box
357 devotees have booked this puja
Book Puja
जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए
Perform puja online from the comfort of your home.

जन्मदिन पूजा: सुख - समृद्धि और सफल जीवन के लिए

Mon 03 August 2026
Bagalamukhi Temple, Haridwar
Prasad Box
444 devotees have booked this puja
Book Puja

Reconnect with your Faith

UserUserUser
Trusted by 1 Lakh Devotees
100% Secure